विश्वकर्मा समाज की भागीदारी से सम्मान समारोह की बढ़ेगी मर्यादा: महेंद्र शर्मा

विश्वकर्मा समाज की भागीदारी से सम्मान समारोह की बढ़ेगी मर्यादा: महेंद्र शर्मा

पहली मई को होने वाले विश्वकर्मा सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर हुई बैठक सहरसा. शहर के चांदनी चौक स्थित सम्राट अशोक भवन में पहली मई को विश्वकर्मा सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. साथ ही जोर-शोर से जनसंपर्क शुरू है. इसको लेकर गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है. इसको लेकिन कहरा प्रखंड के बलहाडीह गांव के वार्ड चार में रविवार को राम विलास शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में बड़ी संख्या महिला व पुरुषों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते लोजपा आर जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा एवं भारतीय विश्वकर्मा महासंघ जिला अध्यक्ष डॉ रघुनंदन शर्मा ने संबोधित करते कहा कि पहली मई को शहर के चांदनी चौक स्थित सम्राट अशोक भवन में विश्वकर्मा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में समस्त विश्वकर्मा समाज के महिलाओं व पुरुषों को अपनी भागीदारी निभाना है. आप सबों की भागीदारी से जहां सम्मान समारोह की मर्यादा बढ़ेगी. वहीं विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा भी ताकतवर होगी. महेंद्र शर्मा ने विश्वकर्मा समाज को भागीदारी के लिए सबों को आमंत्रित किया. फोटो – सहरसा 05 – बैठक करते सदस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >