विधायक ने की डीएम से मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

विधायक ने की डीएम से मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

सहरसा. नवनिर्वाचित सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक संजय कुमार सिंह ने रविवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के कई अतिसंवेदनशील मुद्दों से अवगत कराया. जिसमें फसल क्षतिपूर्ति, जलजमाव, राजनपुर में पीपा पुल, डेंगराही पुल, स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टरों की मौजूदगी व कोसी कटाव वाले जगह जिसमें बघोर, घोघसम, साम्हरखुर्द, बेलवारा, हंसारी सहित कई अन्य जगह जहां कोसी का कटाव बड़ी समस्या है. इन सभी मुद्दों पर डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द इन सभी बिंदुओं पर बैठक की जायेगी एवं इसका स्थायी निदान निकाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >