ससुराल पक्ष ने मारपीट करने को लेकर थाना में दिया आवेदन

ससुराल पक्ष ने मारपीट करने को लेकर थाना में दिया आवेदन

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के हकपाडा वार्ड नंबर पांच में ससुराल पक्ष द्वारा बहनोई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित सुपौल सिंहे वार्ड नंबर 14 निवासी मो सलमान ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में पीडित ने बताया कि हकपाडा वार्ड नंबर 14 में मेरी शादी हुई है. करीब छह महीना पहले पत्नी मायके आई थी. चार फरवरी को जब मैं अपनी पत्नी को लेने गया तो, पत्नी के भाइयों ने पत्नी को साथ ले जाने से मना किया व मारपीट कर बाइक व मोबाइल छीन लिया. सदर पुलिस दिये आवेदन के आलोक में जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >