छठे दिन भी जारी रहा अनशन, बिगड़ रही है हालत

छठे दिन भी जारी रहा अनशन, बिगड़ रही है हालत

मुआवजा भुगतान सहित 11 सूत्री मांग को लेकर हो रहा अनशन सत्तरकटैया. भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा भुगतान किये बगैर जबरन घर खाली करवाने पर रोक लगाने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर गणेश स्थान बिहरा पटोरी बाजार पर किया जा रहा अनशन छठे दिन भी जारी रहा. अनशन पर बैठे जिला पार्षद प्रतिनिधि रजनीश कुमार की हालत बिगड़ने लगी है. लेकिन अभी तक किसी बड़े पदाधिकारी का पदार्पण नहीं हुआ है. अनशन की सूचना पर बीडीओ रोहित कुमार साह व बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला पहुंचे थे. बीडीओ ने अनशनकारी को मनाने का प्रयास किया. लेकिन अनशनकारी ने कहा कि ये आंदोलन अनवरत चलेगा. आप हमारी मांग पत्र से डीएम को अवगत कराईए, जैसे ही हमारी मांगे पूरी होगी, आंदोलन को स्थगित कर दिया जायेगा. अनशनकारी के समर्थन में उपस्थित लोगों ने बताया की बासगीत पर्चा प्राप्त कई लोगों का नाम मुआवजा लिस्ट में नहीं है. कई रैयत को नोटिस नहीं मिला है. दो मंजिला मकान सहित जमीन का मुआवजा सिर्फ तीन लाख रुपया निर्धारित किया गया है. मंदिर व मस्जिद को ताेड़ा जा रहा है. बीडीओ ने मामले से डीएम को अवगत कराया है. जिस पर डीएम ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने नेतृत्व में सत्तरकटैया, नवहट्टा व महिषी के सीओ की टीम गठित कर सोमवार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. अनशनकारी को महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नैतिक रूप से समर्थन दिया है. अनशन स्थल पर अरुण गुप्ता, मुकेश पोद्दार, रौशन मिश्रा, शंकर पोद्दार, राजाराम, पिंटू दास, संतोष मुखिया, महेंद्र साह, सुरेंद���र साह, बीरेंद्र मुखिया, उषा देवी, मीणा देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >