बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा पलटा, चालक सहित एक महिला यात्री जख्मी

जख्मी महिला यात्री थाना क्षेत्र के सिटानाबाद गांव की सहरा बानो है.

पुरानी बाजार स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप हुआ हादसा सिमरी बख्तियारपुर बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग के पुरानी बाजार स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप बुधवार दोपहर बाद एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा पलट गया. जिससे चालक सहित ई रिक्शा पर बैठी एक महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद सड़क उक्त सड़क मार्ग से गुजर रहे समाजसेवी अबू तोराब ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में दोनों जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने दोनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि महिला यात्री की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी महिला यात्री थाना क्षेत्र के सिटानाबाद गांव की सहरा बानो है. वहीं ई रिक्शा चालक उसी गांव का मो कादिर खान है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी बाजार की ओर से ई रिक्शा सिटानाबाद की ओर जा रही थी. जैसे ही ई रिक्शा नगर परिषद कार्यालय के समीप पहुंची कि ई रिक्शा के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया. जिसे बचाने के दौरान ई रिक्शा पलट गया. जिससे ई रिक्शा पर बैठी एक महिला यात्री और चालक जख्मी हो गये. महिला यात्री की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहीं अस्पताल पहुंचे अबू तोराब ने ज़ख्मियों को आर्थिक रूप से मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >