सीएसपी संचालक से लूटपाट करने वाले अपराधियों की हो शीघ्र गिरफ्तारीः शशांक सुमन विक्की

अपराधियों की हो शीघ्र गिरफ्तारीः शशांक

सहरसा . जिले के सुलिंदाबाद में वार्ड संख्या 43 निवासी रंजन कुमार साह के ग्राहक सेवा केंद्र एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगभग 57 हजार की लूट की घटना को लेकर रविवार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा के युवा अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की उनकी दुकान पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बीते दिनों नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर घटना को अंजाम दिया एवं बाइक पर फरार हो गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कार्रवाई हो. उन्होंने आरोप लगाते कहा कि लगातार खासकर वैश्य समाज के लोगों की हत्या, अपहरण, डकैती, चोरी, लूटपाट, गोली कांड, रेप, व डराना धमकाना हो रहा है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वैश्य महासभा निर्णायक संघर्ष करेगा. मौके पर भाजपा विस्तारक सुरेश गुप्ता, समाजसेवी सत्यनारायण, दीपक साह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >