दबंगों ने युवक के सिर पर दबिया से प्रहार कर किया जख्मी

पतरघट पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 स्थित शंकर टोला में मंगलवार की देर शाम स्थानीय भिखारी ठाकुर को मुहल्ले के दबंगों ने घेर कर सर पर दबिया से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

पतरघट. पतरघट पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 स्थित शंकर टोला में मंगलवार की देर शाम स्थानीय भिखारी ठाकुर को मुहल्ले के दबंगों ने घेर कर सर पर दबिया से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी को गंभीर हालत में परिजनों तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में शंकर टोला निवासी जख्मी भिखारी ठाकुर ने थाना को दिये आवेदन में कहा कि वह मंगलवार की देर शाम गांव में ही भोजन खाने जा रहे थे. शंकर टोला निवासी गोलक मंडल, मुन्ना मंडल अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अपने घर के सामने सड़क पर घेर कर गाली गलौज करते बोला, इस सड़क से जाने नहीं देंगे. जिसका विरोध करने पर उन्हें जान मारने की नियत से धारदार दबिया से सर पर प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. हल्ला करने पर बचाने पहुंचे उनके भतीजा पिंटू कुमार को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस बाबत थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि जख्मी द्वारा प्राप्त आवेदन पर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >