48 घंटे बाद बरामद हुआ युवक का शव

48 घंटे बाद बरामद हुआ युवक का शव

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के लगमा गांव स्थित तिलाबे नदी में स्नान के दौरान डूबे 25 वर्षीय युवक का शव 48 घंटे बाद शनिवार दोपहर को बरामद कर लिया गया. मालूम हो कि बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार गांव निवासी सिकंदर मुखिया का पुत्र सुमित कुमार अपने पत्नी की बरसी पर शाहपुर पंचायत के नवटोलिया गांव स्थित अपने ससुराल आया था. जहां बीते गुरुवार को संगे संबंधी के साथ तिलाबे नदी में स्नान करने गया था. इस दौरान गहरे पानी में डूबता चला गया. घटना की सूचना बाद सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से शव को ढूंढ़ने का प्रयास किया. बावजूद शव बरामद करने में असफल रही. जिसके बाद बीते शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच शव के तलाश में जुट गयी. जहां शनिवार दोपहर घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर शव को बरामद किया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >