बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, विधेयक वापस लेने की मांग

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रस्तावित अधिनियम को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सीधा हमला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. विधेयक वापस न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई है.

Saharsa University Protest: सहरसा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में बुधवार को सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय परिसर में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित अधिनियम को वापस लेने की मांग उठाई.

'विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रो. डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 उच्च शिक्षा व्यवस्था की स्वायत्तता पर सीधा हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस अधिनियम के माध्यम से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्वतंत्र कार्यप्रणाली को समाप्त करना चाहती है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

विधेयक वापस नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज

बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रक्षेत्रीय मंत्री एवं संयुक्त मोर्चा के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने प्रस्तावित विधेयक वापस नहीं लिया तो संयुक्त मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

सरकार को दी चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम को किसी भी कीमत पर पारित नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने सरकार से मांग की कि उच्च शिक्षा से जुड़े सभी पक्षों से संवाद कर विधेयक पर पुनर्विचार किया जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते अधिनियम वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

Saharsa University Protest: प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा के सदस्य मनीष कुमार सिंह, संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, सचिव सत्यम कुमार, मो. तौसीफ, महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. रंजय कुमार सिंह, सीनेट सदस्या कुमारी सीमा, डॉ. रचिता, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. मोतीवुर रहमान, डॉ. शाहिद हुसैन सहित शिक्षकेत्तर कर्मी संजय कुमार सिंह, मेदनी प्रसाद यादव, श्रवण मिश्रा, गोपाल प्रसाद यादव, भवानी तिवारी, ओमप्रकाश पंडित, सचिन नाथ यादव, उदय कुमार, मो. इरफान, विश्वजीत समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: दो वर्षों से लंबित परीक्षा पारिश्रमिक भुगतान की मांग, सिंडिकेट सदस्य ने कुलाधिपति से किया हस्तक्षेप का आग्रह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >