देसी महुआ शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ तस्कर गिरफ्तार

देसी महुआ शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिसबीट्टी गांव में छापेमारी कर 4 लीटर देसी महुआ शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि मौके से बरामद करीब एक सौ लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विराटपुर पंचायत के बिसबीट्टी गांव में छापेमारी कर 4 लीटर देसी शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ विष्णुदेव यादव के पुत्र पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही मौके से बरामद करीब एक सौ लीटर कच्चा जावा को नष्ट किया गया. इसके अलावा अन्य कार्रवाई में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया. जिसके जांच में शराब पीने की पुष्टि की गयी. गिरफ्तार दोनो अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >