एमएलटी कॉलेज मैदान में 28-29 जुलाई को होगा श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में

सहरसा में 28 एवं 29 जुलाई को जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सान्निध्य में श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दो दिवसीय इस महोत्सव में भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु पूजन जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे.

Guru Purnima Mahotsav: सहरसा में जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के पावन सान्निध्य में दो दिवसीय श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को एमएलटी कॉलेज खेल मैदान में किया जाएगा. महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने सभी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गये हैं.

श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यापक व्यवस्था

उत्सव समिति के सदस्य ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक जर्मन हैंगर पंडाल, विशाल मंच, आवास, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता, महाप्रसाद, वाहन पार्किंग तथा स्वयंसेवकों की विशेष व्यवस्था की गई है. आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

दो दिनों तक होंगे आध्यात्मिक कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को सुबह से पंजीकरण एवं दीक्षा कार्यक्रम शुरू होगा. दिनभर भजन-कीर्तन, सत्संग और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं 29 जुलाई को गुरु पूजन, गुरु दर्शन, आध्यात्मिक प्रवचन तथा पूज्य गुरुदेव के आशीर्वचन के साथ महोत्सव का समापन होगा.

देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

उत्सव समिति के अनुसार महोत्सव में बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे लेकर आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है.

स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे

Guru Purnima Mahotsav: महोत्सव को सफल बनाने के लिए शिव शक्ति योगपीठ के वरीय पदाधिकारी सोमवार को सहरसा पहुंच रहे हैं. विभिन्न समितियों के स्वयंसेवक लगातार तैयारियों और सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं. समिति ने सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया, मानसी, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, नवगछिया सहित कोसी और सीमांचल क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >