सड़क दुघर्टना में जख्मी दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर पिता पुत्र गंभीर रूप से हो गये थे जख्मी सौरबाजार सड़क दुघर्टना में जख्मी एक दुकानदार की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर सौरबाजार उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के पास 25 जनवरी की देर शाम को बाइक और अज्ञात वाहन में टक्कर हुई थी. मृतक अजगैवा वार्ड नंबर 05 निवासी 47 वर्षीय अभय कुमार सौरबाजार में मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान चलाता था. जहां से वह दुकान बंद कर अपने पुत्र अंकित कुमार के साथ अपने गांव अजगैवा जा रहा था. तभी सोनवर्षा राज की तरफ से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया. मृतक काफी मिलनसार और शांत स्वभाव का व्यक्ति था. उनके दुर्घटना में मौत होने की सूचना पर रंजीत यादव, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार, पूर्व मुखिया अंजनी यादव, पैक्स अध्यक्ष सुशील यादव उर्फ फौजी, मुखिया प्रतिनिधि बिजेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र यादव, सुनील कुमार, श्रीकांत यादव, मुकुंद यादव, पप्पू यादव समेत दर्जनों व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >