शिकायत पर टीम ने लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा पटना
सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के मुख्य बाजार डीबी रोड जिला परिषद कांप्लेक्स स्थित मैजिक मोमो मैजिक कैफे को घटिया खाना भेजना महंगा पड़ा. जानकारी के अनुसार, एक न्यायाधीश ने ऑनलाइन भोजन अपने घर के लिए ऑर्डर किया था. खाना घटिया होने की जब जज ने होटल मालिक से इसकी शिकायत की तो होटल मालिक ने इसे गंभीरता से नहीं लेते अपने खाना को सही साबित करने का प्रयास किया. जिसपर जज ने तत्काल फूड एंड सेफ्टी विभाग को जानकारी दी. विभागीय अधिकारी तत्काल होटल पहुंच भोजन का सेंपल उठाया. साथ ही जज के आवास भेजे गये भोजन का भी सेंपल उठाकर जांच के लिए पटना भेजा. फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि मोमो मैजिक कैफे से बने खाना का सेंपल लिया गया है. साथ ही भेजे गये खाना का भी सेंपल लिया गया है. दोनों को बेहतर जांच के लिए पटना विभाग को भेजा गया है. जिसके रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
