आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान
सहरसा. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मध्य नजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से रेलवे सुरक्षा बल सहरसा द्वारा अपराधी गतिविधि निगरानी के साथ-साथ यात्रियों को जागरूक भी किया गया. इस जागरूकता अभियान में यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेनों में या स्टेशनों पर किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आने पर तुरंत ही रेलवे हेल्पलाइन नंबर या आरपीएफ के अलावा ट्रेनों में तैनात रेल कर्मचारियों को सूचना देने की बात कही. यह जागरूकता अभियान आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व में मंगलवार को रेलवे प्लेटफार्म और विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया. इसके अलावा विभिन्न ट्रेनों में मानसी से सहरसा के बीच चेकिंग अभियान भी चलाया गया. जिसमें महिला कोच में सफर करते पुरुष यात्री के अलावा विभिन्न मामलों में कुल नौ को हिरासत में लिया गया. वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर आरपीएफ की गठित टीम द्वारा चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके. इसी क्रम में आरपीएफ द्वारा आरक्षित बोगियों को चेक करते हुए नौ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
