कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन व जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित

बसनही थाना का बुधवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने निरीक्षण किया.

बसनही थाना का एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने किया निरीक्षण

सोनवर्षाराज. बसनही थाना का बुधवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की विधि-व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की. इस दौरान एसडीपीओ ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी, सीसीटीएनएस प्रविष्टि समेत अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन किया. इसके अलावा लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए एसडीपीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निबटारा कर पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है. एसडीपीओ ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, नियमित गश्ती बढ़ाने व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >