राजकीय बाबा मटेश्वर महोत्सव को लेकर एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

राजकीय बाबा मटेश्वर महोत्सव को लेकर एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा से नहीं हो कोई समझौताः एसडीएम सिमरी बख्तियारपुर . आगामी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य राजकीय बाबा मटेश्वर महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है. महोत्सव के सफल एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय ने खुद मोर्चा संभालते महोत्सव स्थल का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र एवं आसपास के स्थानों का भ्रमण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर के रंग रोगन का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए. साथ ही मेला परिसर में साफ सफाई, शुद्ध पेयजल एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का आदेश दिया. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें. जिससे आयोजन में कोई बाधा नही आए. भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा पर विशेष जोर महोत्सव में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते एसडीएम ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस किया. उन्होंने पार्किंग जोन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिये. जिससे आम शिवभक्तों को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. एसडीएम ने स्थल पर बनाए जाने वाले अस्थायी शौचालयों, फायर सेफ्टी एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने हिदायत दी कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए. इस दौरान मंदिर न्यास समिति सचिव जगधर यादव, कांवरिया संघ अध्यक्ष मुन्ना भगत, कृष्ण कन्हैया, शिवेंद्र पौद्दार सहित समिति के अन्य सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >