स्वतंत्रता सेनानी व सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की मनायी गयी जयंती

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती मनायी गयी.

राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन

सहरसा. महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देश के आलोक में बुधवार को जिले के सत्तरकटैया प्रखंड स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय मेनहा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन समन्वयक ने बालिकाओं को एनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी देकर की. उन्होंने बताया कि एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है. जिससे कमजोरी, थकान, चक्कर आना, एकाग्रता में कमी एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं. किशोरियों में एनीमिया की समस्या अधिक पायी जाती है. जिससे उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, फल, आयरन युक्त भोजन एवं आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन से एनीमिया की रोकथाम संभव है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के जीएनएम एवं एएनएम ने एनीमिया जांच किट के माध्यम से बड़ी संख्या में बालिकाओं की जांच की एवं आवश्यक परामर्श दिया. कार्यक्रम के दौरान सरोजिनी नायडू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया. सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला के नाम से जाना जाता है. वे एक प्रख्यात कवयित्री होने के साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अग्रणी महिला नेता थी. उनका जीवन महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा. इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें सशक्त एवं स्वस्थ भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >