वार्ड 17 में खेल मैदान निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

Saharsa news निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ खेल मैदान निर्माण से जुड़ी संभावनाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा की. क्षेत्र के लोग लंबे समय से खेल मैदान की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होती नजर आ रही है.


एस्ट्रो टर्फ, क्रिकेट पिच समेत कई खेल सुविधाएं विकसित करने की तैयारी, भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: वार्ड संख्या 17 के बच्चों और युवाओं को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है. शनिवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने प्रस्तावित खेल मैदान स्थल का निरीक्षण किया और भूमि हस्तांतरण व नापी की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ खेल मैदान निर्माण से जुड़ी संभावनाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा की. क्षेत्र के लोग लंबे समय से खेल मैदान की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होती नजर आ रही है.

समाजसेवी अनंत रौशन झा आजाद की पहल और नगर आयुक्त प्रभात कुमार के निर्देशन में इस स्थल को आधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है. प्रस्तावित परियोजना में एस्ट्रो टर्फ मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और क्रिकेट पिच के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है.

नगर निगम द्वारा जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. खेल परिसर के निर्माण से बच्चों, युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगी.

वार्ड संख्या 17 में खेल मैदान निर्माण की पहल को क्षेत्र के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >