जानिए सहरसा मंडी में आज अनाज, दाल और तेल के ताजा भाव

सहरसा मंडी में अनाज बाजार की चाल आज मिली-जुली रही. मक्का और गेहूं के दामों में नरमी देखी गई, जबकि चावल की बढ़ती मांग ने भावों को मजबूती दी है. जानें आज के प्रमुख भाव.

सहरसा मंडी में बुधवार को अनाज बाजार का मिला-जुला रुख देखने को मिला. सुबह से मौसम साफ रहने के कारण कृषि उपज की आवक सामान्य रही. हालांकि मक्का की अधिक आवक और खरीदारों की सीमित सक्रियता के कारण इसके भाव में नरमी दर्ज की गई. वहीं गेहूं की कीमतों में भी हल्की गिरावट रही. दूसरी ओर चावल की बढ़ती मांग के चलते इसकी प्रमुख किस्मों के भाव मजबूत बने रहे.

मक्का और गेहूं पर दबाव

मंडी कारोबारियों के अनुसार किसान लगातार मक्का की बिक्री कर रहे हैं. बाजार में पर्याप्त आवक होने के बावजूद बड़े खरीदार सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं. मांग और आपूर्ति के अंतर के कारण मक्का के दाम दबाव में बने हुए हैं. गेहूं बाजार में भी पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली.

चावल की मांग बनी मजबूत

चावल के बाजार में बाहरी राज्यों से मांग बढ़ने के कारण प्रमुख किस्मों के दाम मजबूत बने हुए हैं. कारोबारियों का कहना है कि यदि मांग का यही रुख जारी रहा तो आने वाले दिनों में चावल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

सहरसा मंडी के प्रमुख भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

जिंसभाव
मक्का1900-2000
गेहूं2400-2500
खिलाखिला चावल5300-5400
24 कैरेट बासमती/24 कैरेट जी हां चावल5700-5800
मसूर दाल6500-7000
अरहर दाल12500-13000
चना दाल7500-8000
गोटा चना6500-6700
गोटा मूंग10000-10500
पीला सरसों11000-12000
आलू800-900
प्याज1600-1700

सरसों तेल (15 लीटर): 2550-2600 रुपये प्रति टिन.

अगले सप्ताह पर टिकी निगाहें

मंडी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मक्का की आवक और चावल की मांग बाजार की दिशा तय करेगी. ऐसे में किसानों और व्यापारियों को मंडी के ताजा भाव पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.

और पढ़ें : सहरसा का रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर, शक्ति साधना और आस्था का अद्भुत धाम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay kumar mishra

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >