नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर से लैस हुआ सहरसा जंक्शन

सहरसा जंक्शन सहित समस्तीपुर रेल मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों को नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर से अपडेट कर दिया गया है.

समस्तीपुर रेल मंडल के 45 आरक्षण केंद्र पर मिलेगी यह सुविधा

की-बोर्ड के साथ ही माउस का भी उपलब्ध होगा विकल्प

आरक्षण टिकट के दौरान रेल कर्मचारियों की होगी सहूलियत

सहरसा. सहरसा जंक्शन सहित समस्तीपुर रेल मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों को नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर से अपडेट कर दिया गया है. समस्तीपुर सहित विभिन्न 45 आरक्षण केंद्रों में इस सॉफ्टवेयर से ही अब कर्मचारी यात्रियों का टिकट काट सकेंगे. रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम सॉफ्टवेयर इंस्टालेशन की प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही हैं. अभी जहां की बोर्ड के सहारे ही पुराने सॉफ्टवेयर के माध्यम से यात्रियों का टिकट आरक्षण केंद्र में बुक किया जाता है. अब तक की बोर्ड को दबाकर अन्य विकल्पों को भी तलाशा जाता है. ऐसे में अब कर्मचारियों के पास यह सुविधा होगी कि वह माउस का भी उपयोग अपने सिस्टम पर कर सकेंगे. बकायदा अन्य कंप्यूटर व्यवस्था की तरह ही माउस से ही सॉफ्टवेयर में टिकट बुक करने के साथ ही अन्य विकल्पों का भी सीधे चयन हो सकेगा. ऐसे में कर्मचारियों के समय की बचत होगी. वहीं कार्य प्रणाली मैं तेजी आयेगी. हालांकि नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर के कई जगह स्लो होने की शिकायत भी मिली थी. जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल ने इसे दुरुस्त करने का काम भी कर दिया है. वहीं कर्मचारियों को भी नयी व्यवस्था में फिट बैठने को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है.

ग्राफिकल यूजर इंटरफेस का करेंगे उपयोग

डॉस के बाद टिकटिंग प्रणाली में विंडोज का उपयोग किया जा रहा है. नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर में ग्राफिकल यूजर इंटरफेस आधारित कार्य प्रणाली है, जिससे कर्मियों को सुविधा मिलेगी.

इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर रेल मंडल के 45 आरक्षण केंद्रों को इस सुविधा से लैस किया जा रहा है. इनमें समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, बनमनखी, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >