सहरसा पत्रकार मारपीट मामला: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का बड़ा फैसला, प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी के गठन का दिया निर्देश

सहरसा में पत्रकार के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सहरसा में पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट के मामले को लेकर वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआइ) बिहार के सदस्यों ने प्रदेश महासचिव सागर कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की. एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ पत्रकारों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

एसोसिएशन ने मंत्री को पूरे घटनाक्रम की दी जानकारी

डब्ल्यूजेएआइ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को सहरसा में पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट के पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. संगठन की ओर से कहा गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो.

डीएम स्तर से चल रही जांच की दी जानकारी

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से बात की. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जिलाधिकारी के स्तर से की जा रही है. मंत्री ने कहा कि जांच के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रदेश स्तरीय विशेष कमेटी बनाने की मांग

डब्ल्यूजेएआइ के सदस्यों ने जिला स्तर की जांच के साथ प्रदेश स्तर पर विशेष जांच कमेटी गठित करने की मांग रखी. संगठन का कहना था कि पत्रकारों से जुड़े मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है.

एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश स्तरीय जांच से पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने में मदद मिलेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही की संभावना को कम किया जा सकेगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक को दिया निर्देश

एसोसिएशन की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक अमित कुमार पाण्डेय से बात की. मंत्री ने उन्हें प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन अगले दिन तक हर हाल में कर दिया जाए, ताकि मामले की उच्चस्तरीय जांच जल्द शुरू हो सके.

दोषी पाए जाने वालों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी. जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कमेटी गठन के निर्देश का किया स्वागत

डब्ल्यूजेएआइ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री के त्वरित हस्तक्षेप और प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी गठित करने के निर्देश का स्वागत किया. संगठन ने उम्मीद जतायी कि जांच के माध्यम से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी. मुलाकात करने वालों में डब्ल्यूजेएआइ के प्रदेश महासचिव सागर कुमार, प्रदेश सचिव राजकमल, प्रदेश संयुक्त सचिव आदित्य कुमार, पत्रकार अभिमन्यु कुमार, गौरव राजहंस, गौरव कुमार और आर्यन राज शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >