राज्य में बीज वितरण में सहरसा जिला नंबर वन

राज्य में बीज वितरण में सहरसा जिला नंबर वन

सहरसा. कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष रबी में किसानों के बीच अनुदानित दर पर राज्य के सभी 38 जिलों को बीज उपलब्ध कराया गया है. इस बीज वितरण में राज्य स्तर पर जिला प्रथम स्थान पर रहा. जानकारी देते जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला को मसूर कुल 1769.76 क्विंटल, सरसों कुल 42.08 क्विंटल, तीसी कुल 20.40 क्विंटल, चना कुल 49.92 क्विंटल, हरा मटर 193.92 क्विंटल, मटर कुल 330 क्विंटल, स्वीट कार्न कुल 1.50 क्विंटल, बेबी कार्न कुल चार क्विंटल व गेहूं 8756.80 क्विंटल, कुल 11167.98 क्विटल बीज प्राप्त हुआ था. प्राप्त बीज को जिले के सभी दस प्रखंडों में उनके आच्छादन लक्ष्य के आधार पर उपावंटित किया व किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों को नियमानुसार बीज वितरण का निर्देश दिया. बीज का वितरण ऑनलाइन प्रक्रिया व बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाना था. किसानों ने बीज प्राप्त करने के बाद बिहार राज्य बीज निगम के अधिकृत विक्रेता को अनुदान की राशि घटाते शेष राशि का भुगतान कर बीज प्राप्त किया. किसी गांव में किसानों की संख्या अधिक होने पर किसान सलाहकार, कृषि समन्वय होम डिलेवरी के माध्यम से किसानों के गांव तक बीज पहुंचाते थे. मसूर बीज के कुल 11167.98 क्विटल से 29122 किसानों को लाभान्वित किया गया. समय पर किसानों को बीज उपलब्ध हो इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा लगातार भौतिक एवं ऑनलाईन बैठक कर आयोजन किया गया. क्षेत्रीय कर्मियों किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों ने लगातार मेहनत कर बीज वितरण कार्य को अंतिम रूप से पूर्ण कराया. समय से बीज प्राप्त हो जाने पर किसानों में खुशी एवं संतोष है. जिलाधिकारी द्वारा लगातार आवश्यक निदेश दिये जा रहे थे. जिलाधिकारी के निदेश एवं मार्गदर्शन में जिला राज्य में सभी प्रकार के बीज वितरण में प्रथम स्थान पर रहा. जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कर्मियों को धन्यवाद दिया एवं इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया. इस कार्य में जिला कृषि कार्यालय के जिला परामर्शी डॉ मनोज सिंह, एवं अविनाश कुमार का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >