सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल आज

फाइनल मुकाबला सौरबाजार व मधेपुरा टीम के बीच खेला जायेगा

सौरबाजार. सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार 26 जनवरी को सौरबाजार के पुरानी हाईस्कूल मैदान में खेला जायेगा. शनिवार को सौरबाजार व सहसौल टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. इसमें सौरबाजार की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाये जवाब में सहसौल की टीम 207 रन बनाकर आल आउट हो गयी और सौरबाजार की टीम ने फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर लिया. मैन ऑफ द मैच सौरबाजार के सोनू ब्राथवेट को दिया गया. निर्णायक के रूप में चंद्रशेखर कुमार, विकास कुमार, सुजित कुमार सिंह और राकेश यादव मौजूद थे. जबकि बिंदुशेखर द्वारा आंखों देखा हाल सुनाया जा रहा था. स्क्रॉरर के रूप में बबलू और बंटी मौजूद थे. इससे पहले मैच का शुभारंभ चंदौर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव के द्वारा किया गया. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश मुन्ना, निदेशक कुमार गौरव, उपसचिव रमण कुमार रिंकू, लक्ष्मण कुमार, कुमोद कुमार, गौतम, विष्णुदेव शर्मा व अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >