मानदेय वृद्धि को लेकर आरटीपीएस कर्मियों की हड़ताल जारी

मानदेय वृद्धि को लेकर आरटीपीएस कर्मियों की हड़ताल जारी

सोनवर्षाराज. बिहार के कार्यपालक सहायक व आईटी सहायक द्वारा मानदेय वृद्धि को लेकर किये गये दो दिवसीय हड़ताल की वजह से दूसरे दिन शनिवार को भी आरटीपीएस के सभी काउंटर पूरी तरह बंद रहे. आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से जरुरतमंदों का सभी काम काज बाधित हो गया है. प्रखंड के कार्यपालक सहायक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पूरे बिहार में आईटी कर्मी सामूहिक हड़ताल के तहत कामकाज ठप किए हुए हैं. वहीं संघ के पदाधिकारी पटना के गांधी मैदान में दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर बैठे हुए हैं. संघ का कहना है कि आईटी सहायक व कार्यपालक सहायकों का सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि नहीं किए जाने पर आगामी छह अक्तूबर से वे सब भूख हड़ताल पर जायेंगे. सिंह ने कहा कि कार्यपालक सहायक व आईटी सहायक से आरटीपीएस में कन्या उत्थान, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोटेशन, मतदान आदि में रात रात भर काम कराया जाता है. लेकिन वेतन वृद्धि की बात जब आती है तो सरकार मुंह फेर लेती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >