दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बनमा इटहरी . विशेष समकालीन अभियान के तहत बनमा इटहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी मो फयाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी मो फयाज, पिता मो. अनवर कालोतवा जमालनगर का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार मो फयाज सलखुआ थाना में वांछित था. उसके विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 376, 511, 504, 506, 427 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी. विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद विधिवत प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >