Saharsa News शंकराचार्य के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

पीठाधीश्वर शंकरा विजयेंद्र सरस्वती के संभावित आगमन को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी व एसडीपीओ आलोक कुमार ने जायजा लिया.

महिषी (सहरसा) से बिनोद कुमार झा की रिपोर्ट Saharsa News : आगामी 29 अप्रैल को मुख्यालय स्थित आचार्य मंडन के धाम पर कांची काम कोटि पीठाधीश्वर शंकरा विजयेंद्र सरस्वती के संभावित आगमन को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी व एसडीपीओ आलोक कुमार ने जायजा लिया. अधिकारियों ने स्थल पर पहुंच पुलिस इंस्पेक्टर श्रीनिवास व थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार से विस्तृत जानकारी ली. श्री कुमार ने बताया कि महिषी चैनपुर पथ व महिषी चौक से तारा स्थान जाने वाली सड़क पर वाहन का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. वाहन सवार महिषी बाजार के रास्ते यज्ञ स्थली तक पहुंचेंगे. उच्च विद्यालय व महाविद्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी व आगंतुक श्रद्धालु वहां से पैदल मार्च कर धाम पर पहुंच पायेंगे. मौके पर बीडीओ भरत कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार, मंदिर न्यास सचिव केशव चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >