नशेड़ियों व हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

होली त्योहार को लेकर बुधवार को बिहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

सत्तरकटैया. होली त्योहार को लेकर बुधवार को बिहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने कहा कि अवैध डीजे वाहन अब नहीं चलेंगे. नियम का उल्लंघन पर दोषी वाहन चालक व स्वामी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. होली पर्व के दौरान हुड़दंग करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं. थानाध्यक्ष ने होली में नशा करनेवाले व नशे की खरीद बिक्री करनेवालों की सूचना पुलिस को तुरंत दें. थानाध्यक्ष ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में सजग रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि पुलिस की गश्ती लगातार होती रहेगी. जैसे ही कोई सूचना मिलेगी, पुलिस पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी. बैठक में बीडीओ रोहित कुमार साह ने मौजूद लोगों को होली की शुभकामना दी तथा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. इस मौके पर सिहौल पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बबुअन राम, पूर्व समिति अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >