वारंटी के घर से पुलिस ने लोडेड कट्टा किया बरामद, आरोपित फरार

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने एक घर से लोडेड कट्टा बरामद किया है, जबकि गृहस्वामी एनबीडब्ल्यू वारंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है.

सौरबाजार. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने एक घर से लोडेड कट्टा बरामद किया है, जबकि गृहस्वामी एनबीडब्ल्यू वारंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. बुधवार को बैजनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा नगर निगम के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 23 में शिवकुमार पासवान के घर छापेमारी की. जहां पुलिस को छापेमारी के दौरान एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ है, जबकि शिवकुमार पासवान और उनके पिता बालेश्वर पासवान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवकुमार पासवान हत्या मामले में फिलहाल बेल पर आया था और फिर से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था और न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट भी जारी किया गया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर यह कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >