मोबाइल लूटकर भाग रहे दो युवक को पुलिस ने दबोचा

मोबाइल लूटकर भाग रहे दो युवक को पुलिस ने दबोचा

सौरबाजार . मोबाइल फोन और रूपया लूटकर भाग रहे दो युवक को बैजनाथपुर थाना पुलिस ने दबोचकर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव निवासी राजदीप यादव के पुत्र मनीष कुमार और मधेपुरा जिला के घैलाढ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदाहा गांव निवासी गणेश यादव के पुत्र सुदर्शन कुमार का मोबाइल फोन और रुपया मुसहरनियां गांव से पूरब भगवानपुर बनचोलहा जानेवाली सड़क पर पुल के समीप छीन लिया. जिसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में अन्य पुलिस कर्मियों और कुछ ग्रामीणों के सहयोग से दबोच लिया गया. जिसके पास से छिना गया मोबाइल और रुपया बरामद कर लिया गया है और गिरफ्तार युवक घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की है. युवक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के आरण गांव निवासी मो सुभान के पुत्र मो कलाम और सुधांशू यादव के पुत्र नीरज कुमार के रुप में हुई है. जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >