पुलिस ने साढ़े सात लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने साढ़े सात लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

बनमा ईटहरी . शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुंदीचक मोड़ से आगे पुलिया के समीप पुअनि त्रिलोकी नाथ प्रसाद व थाने के सशस्त्र बल के द्वारा एक पिट्ठू बैग लेकर जा रहे युवक को देखा गया. जिसने पुलिस को देखने के बाद भागने का प्रयास किया. जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में बैग में 750 एमएल का इंपीरियल ब्लू का 10 बोतल रखा हुआ मिला. इसके बाद उसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि शराब तस्कर की पहचान मुंदीचक गांव निवासी लूटन शर्मा के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है. बताते चलें कि बेहतर पुलिसिंग के कारण क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले कम हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >