पंचायत के पीआरएस को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की पुलिस ने दी सलाह

पंचायत के पीआरएस को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की पुलिस ने दी सलाह

63 हजार तक का काटा चालान बनमा ईटहरी. बढ़ रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए थान क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस ने सघन रूप से वाहन जांच चलाया एवं हेलमेट पहनने की सलाह दी है. नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शनिवार को पुलिस काफी सख्त दिखी और 63500 रुपये तक का चालान ऑनलाइन माध्यम से काटा. जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताते चलें कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर सघन रुप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बनमा थाना के पुअनि त्रिलोकी नाथ प्रसाद व थाने के सशस्त्र बल के जवान आदि शामिल थे. विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत सुगमा चौक, मुरली चौक, रसलपुर मोड़, परसबन्नी चौक, तेलियाहाट बाजार समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की गयी, जिसमें पुलिस द्वारा 55 से ज्यादा वाहनों का चालान काटकर 60 हजार रुपये जुर्माना ऑनलाइन माध्यम से वसूला गया. इस दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक मुख्य मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों से भागते नजर आये. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि वाहन चालक सभी वैध कागजों के साथ यातायात के सभी नियमों का पालन करते हुए ही चलायें, इससे उनकी सुरक्षा बनी रहेगी. मालूम हो कि बनमा इटहरी एवं जमाल नगर के पंचायत रोजगार सेवक को भी पुलिस अधिकारियों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी सख्त हिदायत दी कि अगर हेलमेट नहीं आगे से पहने रहेंगे तो चालान कट जायेगा. फोटो – सहरसा 38 – तेलियाहाट बाजार में वाहनों की जांच करते अधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >