सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

कथा वाचन से पूर्व निकाली गयी कलश यात्रा सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के सोहा गांव के रजवाड़ा टोला में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ. कथा वाचन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल सैकडों महिलाओं द्वारा यज्ञ स्थल से कलश लेकर सोहा गांव होते हुए तिलाबे नदी पहुंच वैदिक मंत्रोचारण के बीच अपने अपने कलश में जल भरकर पूरे सोहा ग्राम का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर कलशों को सुरक्षित रखा गया. इस दौरान ढ़ोल नगाड़े व जय श्री राम के उद्घोष पूरे गांव का माहौल धर्मपरायण हो गया. सात दिवसीय भागवत कथा का वाचन मुंगेर से आये पंडित कौशल कुमार झा द्वारा किया जायेगा. सात दिनों तक सुबह छह बजे कलश पूजन तथा संध्या 3 बजे से कथा का वाचन किया जाना है. इस बाबत अनमोल झा ने बताया कि कथा का आयोजन समस्त झा परिवारों द्वारा करवाया जा रहा है. इस दौरान नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, मणिकांत झा, समाजसेवी सत्यदेव सिंह, शंभु झा, अभिषेक कुमार विक्की, रमेश झा, रमेश यादव, विमल यादव सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >