छात्र-छात्राओं में कला के प्रति विकसित हो रुचि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रमेश झा महिला कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

स्वामी विवेकानंद जयंती साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रमेश झा महिला कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता

सहरसा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रमेश झा महिला कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन अनन्या ठाकुर ने किया. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कलामंच के माध्यम से वर्ष भर विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे छात्र-छात्राओं में कला के प्रति रुचि विकसित हो एवं उनकी प्रतिभा को मंच मिले. इस मौके पर विभाग संयोजक जयंत जोशी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विभिन्न आयामों के माध्यम से कार्य कर रही है. जिससे छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें एवं सर्वांगीण विकास कर सके. नगर मंत्री रोशन कामत ने अपने वक्तव्य में बताया कि ये साप्ताहिक कार्यक्रम 12 जनवरी युवा दिवस के अवसर पर आरंभ हुआ था. इसका समापन 22 जनवरी को पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह के साथ किया जायेगा. मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य मोनू झा, जिला प्रमुख विकास मिश्रा, कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्र, नगर सह मंत्री मीनाक्षी मिश्रा, रोहन कुमार सहित नगर इकाई के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >