सहरसा में गुरुवार को गायनी समेत सभी विभागों के डॉक्टर रहेंगे मौजूद, सिर्फ 2 रुपये में कराएं पंजीयन

OPD Update Saharsa: महिला मरीजों के लिए राहत की खबर. मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में गुरुवार को गायनी विशेषज्ञ समेत विभिन्न विभागों के डॉक्टर देंगे परामर्श, जानिए पूरा ओपीडी शेड्यूल.

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

OPD Update Saharsa: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में गुरुवार को मरीजों के लिए सभी प्रमुख विभागों की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी दैनिक कर्तव्य तालिका के अनुसार महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. खासकर गायनी विभाग में महिला मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से बड़ी संख्या में आने वाली महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है. महज 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

महिला मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

मॉडल सदर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. गुरुवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ प्रभा वर्मा मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगी. गर्भावस्था, स्त्री रोग और महिलाओं से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह ले सकेंगी.

हर विभाग में डॉक्टर, मरीजों को होगी सुविधा

अस्पताल की ओपीडी में पुरुष बाह्य विभाग में डॉ रौशन लाल, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ महबूब आलम और अस्थि रोग विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा शल्य विभाग में डॉ ओम प्रकाश भारती, दंत विभाग में डॉ संतोष झा और आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देंगे. एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

इमरजेंसी और प्रसव गृह की भी विशेष व्यवस्था

अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विशेष व्यवस्था की है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विक्रम कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ शिवम कुमार तथा रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मधुर कृष्णा इमरजेंसी ड्यूटी में रहेंगे. वहीं सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ मुंतका और आईसीयू व फिजिशियन ऑन कॉल के रूप में डॉ अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.

प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रंभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमारी भारती और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ नेहा की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

ओपीडी पहुंचने से पहले जान लें समय

ओपीडी में मरीजों को देखने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं पंजीयन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.

Also Read: बिहार के लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज, विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, क्या होगा नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >