समता मूलक समाज ही राष्ट्र को बना सकता है बेहतरः अरविंद झा

समता मूलक समाज ही राष्ट्र को बना सकता है बेहतरः अरविंद झा

अक्षय तृतीया के अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने 11 गांवों में किया शरबत का वितरण सहरसा. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा दो दिवसीय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को 11 गांवों में महासभा के बेनर तले शरबत वितरण किया गया. जहां महासभा के संरक्षक सदस्य अरविंद झा महादेव, शिवेंद्र झा बच्चन जी, गजमोहन झा, मिंटू झा, दुर्गाकांत झा उर्फ मोल झा, पप्पू झा, मिस्टर कुमार झा, गौतम कुमार झा उर्फ गोलू व सागर झा के संचालन में पोखड़भिंडा, बारा, रामपुर, तीरी, सिलेट, रहुआ, बुआरी, तेलहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते गांव के धार्मिक स्थल पर शीतल पेय शरबत वितरण का आयोजन किया गया. वहीं संजीव कुमार झा द्वारा मत्स्यगंधा मंदिर पर शीतल पेय वितरण एवं महासभा के अंशु मिश्रा द्वारा भगवान परशुराम चौक बनगांव में शरबत वितरण के साथ-साथ हवन यज्ञ एवं भगवान परशुराम के प्रतीक चिन्ह स्थापित करने के संकल्प को लेकर ध्वज स्थापना का कार्य किया गया. महासभा के संरक्षक मंडल सदस्य अरविंद झा महादेव ने कहा कि समता मूलक समाज ही राष्ट्र को बेहतर बना सकता है. भगवान परशुराम ने भी पूरी पृथ्वी पर समता मूलक समाज की स्थापना के लिए शस्त्र एवं शास्त्र धारण किया था. हमारा प्रयास है कि नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर दहेज मुक्ति को लेकर समाज को जागरूक करें. साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर सवर्णो के साथ हो रहे दुर्भावना पूर्ण कार्यो का एकजुटता के साथ प्रतिकार करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >