तपती गर्मी से अगले दो दिनों तक राहत नहीं, पारा 39 के पार

जिले में जारी तेज गर्मी से अगले दो दिनों तक किसी प्रकार के राहत की संभावना नहीं है, जबकि 28 अप्रैल से मौसम विभाग ने तपती धूप से राहत एवं बारिश होने की संभावना जतायी है.

28 अप्रैल से मौसम विभाग ने तपती धूप से राहत एवं बारिश होने की जतायी संभावना

सहरसा. जिले में जारी तेज गर्मी से अगले दो दिनों तक किसी प्रकार के राहत की संभावना नहीं है, जबकि 28 अप्रैल से मौसम विभाग ने तपती धूप से राहत एवं बारिश होने की संभावना जतायी है. मौसम विज्ञान विभाग अगवानपुर द्वारा जारी अल्प अवधि रिपोर्ट में 28 से 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना जतायी गयी है, जबकि शनिवार को भी तपती धूप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. अत्यधिक गर्मी से आम लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया है. अहले सुबह से ही गर्मी अपने परवान पर रहती है. सुबह का तापमान 26.3 डिग्री से ही शनिवार को तेज गर्मी की शुरूआत हुई है. जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है, गर्मी तीखी होती जाती है. जबकि मई व जून महीना अभी दूर है. अब गर्मी परवान चढ़ रही है. मौसम विभाग के जारी बुलेटिन में अगले दो दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक जाने की संभावना व्यक्त की गयी है. गर्मी से लोगों के बीमार होने की संख्या में तेजी आ गयी है. बच्चे से लेकर युवा, बूढ़े सभी परेशानी झेल रहे हैं.

तापमान में प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी

अप्रैल महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव आया था. अब प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जो अब तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. जबकि गर्मी के कारण राह चलना काफी कठिन हो गया है, जबकि पूरा मई, जून व जुलाई बाकी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन बाद राहत की संभावना व्यक्त की है, लेकिन हालत में सुधार के आसार आसमान के तेवर देख नहीं लग रहा है. अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पारा 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. अगले 27 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. उसके बाद अगले तीन दिन बारिश की संभावना है. उन्होंने किसों से अनुरोध किया कि शाम के समय कृषि कार्य करें. कृषि कार्य करते समय गमछा, टोपी व कपड़े से सर ढककर रखे. साथ ही घर से बाहर निकलने के समय स्वच्छ पानी की बोतल रखें एवं प्यास लगने पर पानी पीते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >