पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हरा बिंद टोली बस्ती में बीते नौ फरवरी को पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अब तक कुल नौ नामजद प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को जम्हरा बिंद टोली बस्ती में बंधक बनाये गये एक ऑटो चालक को मुक्त कराने के लिए उनके नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची थी. उसी दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया था. इस घटना को लेकर कुल तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि अब तक नौ प्राथमिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जिनमें एक आरोपी ने आत्मसमर्पण भी किया है. उन्होंने बताया कि उक्त मामले में नामजद वार्ड सदस्य नीलम देवी को पतरघट पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि बुधवार को जम्हरा बिंद टोली निवासी रामचंद्र शर्मा को एसआई दुर्गेश कुमार द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है.
पुलिस पर हमले के मामले में अब तक नौ गिरफ्तार
पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अब तक कुल नौ नामजद प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.
