नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले पर लगाया आरोप, सभी लोग फरार

एक माह पूर्व शादी हुए एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है.

सौरबाजार. एक माह पूर्व शादी हुए एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित बखरी गांव में मंगलवार रात को घटित हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक गांव निवासी सुभाष मेहता की पुत्री प्रतिमा कुमारी और सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के बखरी गांव निवासी मनोज मेहता के पुत्र रितेश मेहता की शादी पिछले 13 मार्च 2026 को संपन्न हुई थी. तब से ही पति-पत्नी में किसी मामले को लेकर तनाव चलने लगा था. लड़की के मायके वाले पति समेत ससुराल वाले पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि मृतक के ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रतिमा ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. अब हकीकत क्या है यह बात पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पायेगा. घटना के बाद पुलिस विभाग की एसएफएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर अनुसंधान में सहयोग के लिए सेंपल इकट्ठा कर ले गयी है. फिलहाल मृतक के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पंचायत बुलाकर मामला को निबटाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाने के कारण बुधवार सुबह सौरबाजार पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी. मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने सौंपा गया है. एसएफएल की टीम भी सैंपल ले गयी है. अभी तक आवेदन अप्राप्त है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >