New Bus Stand In Bihar: बिहार के इस जिले को मिलेगी नए बस स्टैंड की सौगात, जानिए कब होगा शिलान्यास

New Bus Stand In Bihar: बिहार के सहरसा जिले में नए बस स्टैंड का निर्माण होने वाला है. इसके लिए 12 एकड़ की जमीन चिह्नित की गई है. इसके बनने से लोगों को जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. जल्द ही शिलान्यास भी किया जाएगा.

New Bus Stand In Bihar: बिहार के सहरसा जिले को नई सौगात मिलने वाली है. जिले में नया बस स्टैंड बनाने का निर्णय लिया गया है. जिससे लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. इस बस स्टैंड का निर्माण जिले के पटुआहा में NH 107 के पास किया जाएगा. डीएम दीपेश कुमार ने इस मामले में खास पहल की और इसके लिए 12 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित की गई है.

प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, चिह्नित की गई जमीन पेट्रोल पंप के पास स्थित है. इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि 17 सितंबर को नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर शिलान्यास किया जायेगा. जिले में बनने वाला नया बस स्टैंड यहां के लोगों के लिए बेहद खास माना जा रहा है.

लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

दूसरी तरफ इसके बनने से मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, लोगों को शहर में जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी. साथ ही इस जगह से चारों दिशाओं में जाने के लिए बाइपास की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसके अलावा बसों का परिचालन आसान हो सकेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि बस स्टैंड का निर्माण करीब 6 महीने में पूरा हो सकेगा.

सरकारी बस डिपो से होता है परिचालन

अभी की बात करें तो, सुपर बाजार स्थित सरकारी बस डिपो से बसों को परिचालित किया जा रहा है. डीएम ने नगर निगम को यहां यात्रियों की तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है. पहले प्राइवेट बसों का संचालन गजला स्थित रेलवे की जमीन से होता था. जिसके बाद इसे आरओबी के निर्माण के कारण दूसरे जगह शिफ्ट किया गया. हालांकि, अब नये बस स्टैंड का निर्माण होने से बड़ी सहूलियत मिलने वाली है.

Also Read: Flyover In Bihar: बिहार के इस जिले में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होगा तेज, बाधाएं हुई दूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >