शराब व हथियार के साथ दो गिरफ्तार

हुड़दंग से शुरू हुए विवाद में युवक के पैर में मारी गोली, जख्मी

सहरसा. सक्रिय पुलिसिंग के तहत महिषी थाना पुलिस ने अवैध हथियार व 30 लीटर देसी शराब के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि बुधवार को महिषी थाना के संध्या गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि कुशहा व बलथरवा का रहने वाला प्रमोद बिंद पिता सीताराम बिंद व धनश्याम बिंद पिता महेंद्र बिंद अपने गांव से भारी मात्रा में शराब और अवैध अग्नेयास्त्र लेकर ऐना की ओर आ रहा है. प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती पदाधिकारी ऐना बलथरवा कुशहा की जा ही रहे थे कि जाने के क्रम में देखा कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर बाइक घूमाकर भागने का प्रयास कर रहा है. जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम घनश्याम बिंद बलथरवा वार्ड नंबर 2 कोठिया महिषी एवं प्रमोद बिंद कुशहा टोला वार्ड नंबर 2 कोठिया महिषी बताया. उक्त ��कड़ाये दोनों व्यक्तियों की बारी बारी से तलाशी लेने पर घनश्याम बिंद के कमर से एक कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस एवं बाइक में बंधा दो बोरा से 15-15 लीटर कुल 30 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. उसके बाद पुलिस ने पकड़े गए शराब व बरामद हथियार के साथ बाइक को जब्त कर उक्त दोनों व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. जहां इस संबंध में महिषी थाना में दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं टीम में पुनि सह महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, पुअनि सुनील कुमार सहित महिषी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >