अति आधुनिक सुविधाओं से लैश हो रहा नगर निगम : बैन प्रिया

शाहपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी कार्यक्रम समृद्धि यात्रा को लेकर नगर निगम द्वारा चल रहे विभिन्न विकासात्मक एवं निर्माणाधीन कार्य का महापौर बैन प्रिया ने निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर शाहपुर में चल रहे कार्य का महापौर ने लिया जायजा

सहरसा. नगर निगम के वार्ड नंबर सात के शाहपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी कार्यक्रम समृद्धि यात्रा को लेकर नगर निगम द्वारा चल रहे विभिन्न विकासात्मक एवं निर्माणाधीन कार्य का महापौर बैन प्रिया ने निरीक्षण किया. महापौर ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित इन स्थल को नगर निगम द्वारा आधुनिक सेवाओं से युक्त किया जा रहा है. आगामी कार्यक्रम को लेकर इस क्षेत्र को सुंदर, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित किया जा रहा है. जिसके बाद नगर निगम सहरसा के वार्ड 31 के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में निरीक्षण किया. विगत कुछ दिन पूर्व ही नगर निगम द्वारा मिट्टी भराई कराकर विद्यालय कैंपस में होने वाले जल जमाव की समस्या को खत्म किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया कि विद्यालय का छत क्षतिग्रस्त है एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से चहारदीवारी अति आवश्यक है. महापौर ने कहा कि विद्यालय प्रधान द्वारा जो भी समस्याओं को अवगत कराया गया है, शीघ्र ही उस पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जायेगा. जिससे भविष्य में वहां पढ़ रहे छात्राएं को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. महापौर ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा यही रहेगा कि शहर को एक बेहतर, समृद्ध एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित कर सकें. सबों के साथ एवन आशीर्वाद से शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >