निरीक्षण में अधिकांश कार्यालय से गायब मिले अधिकारी व कर्मी
जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निर्धारित समय दस बजते ही औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सभी कार्यालय तो खुले थे, लेकिन अधिकांश कार्यालय से पदाधिकारी व कर्मी के कुर्सी खाली पाये गये. जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से समाहरणालय के सभी कार्यालयों में हड़कंप की स्थिति रही. जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने राजस्व शाख, स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, पंचायती राज कार्यालय, जिला भू अर्जन कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, विधि शाखा, सामाजिक सुरक्षा, जिला आरटीपीएस, लेखा शाखा सहित अन्य शाखाओं में जाकर अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों की दैनिक हाजिरी पंजी का अवलोकन करते अनुपस्थिति दर्ज कर दी. जिसको लेकर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. इस दौरान विधि शाखा प्रभारी राजू कुमार मौजूद थे.
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.