वन एक्ट प्ले व स्ट्रीट प्ले में एमएलटी कॉलेज रहा प्रथम

वन एक्ट प्ले व स्ट्रीट प्ले में एमएलटी कॉलेज रहा प्रथम

एमएलटी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय नाट्य प्रतियोगिता संपन्न सहरसा . एमएलटी कॉलेज में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय नाटक प्रतियोगिता सम्पन्न हो गया. इसमें कुल पांच विधाओं में विभिन्न महाविद्यालयों ने भाग लिया. कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय क्रीड़ा निदेशक प्रो. डॉ अब्दुल फजल ने कहा कि विश्वविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहा है. वह दिन दूर नहीं जब बच्चे सांस्कृतिक एवं नाट्य विधा में भी अपनी पहचान देश स्तर पर बनायेंगे. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इतनी ठंड होने के बावजूद भी बच्चों ने जिस तन्मयता से अपना प्रदर्शन यहां किया निश्चित रूप से यह सभी बच्चे सांस्कृतिक एवं नाट्य क्षेत्र में अपने-अपने महाविद्यालय एवं इस विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे. कार्यक्रम के संचालन करते डॉ रुपेश कुमार झा ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन में नाटक की अहम भूमिका है. नेता से बड़ा किरदार अभिनेता का होता है. दो दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता में वन एक्ट प्ले एवं स्ट्रीट प्ले में एमएलटी कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं माइम एवं मिमिक्री में आरएम कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. स्किट में एचपीएस कॉलेज निर्मली सुपौल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. बेस्ट एक्टर व बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार एमएलटी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के छात्र दीपक कुमार झा व शारदा कुमारी को मिला. विजेता टीम को विश्वविद्यालय क्रीड़ा निदेशक प्रो डॉ मो अबुल फजल एवं क्रीड़ा उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार, प्रॉक्टर डॉ इम्तियाज अंजुम व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह ने मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम के संयोजक बीएड विभाग के ड्रामा एंड आर्ट के प्राध्यापक शिंकु आनंद ने अन्य महाविद्यालय से आए आगत अतिथियों का सम्मान किया व सभी लोगों को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हर एक त्रुटि का समाधान करते रहे महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ हर्षवर्धन एवं क्रीड़ा प्रभारी प्रिय रंजन का योगदान सर्वोत्तम रहा. कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ सुमन कुमार झा, डॉ बलबीर कुमार झा, डॉ कौशल किशोर झा, डॉ मयंक भार्गव, डॉ बीएन झा, डॉ राकेश कुमार, डॉ एएन पाण्डेय, श्री धनंजय सिंह यादव, डॉ सुप्रिया सिन्हा, डॉ अन्नू कुमारी, डॉ सुजाता कुमारी, डॉ करिश्मा नाज, डॉ सुमित कुमार, डॉ कोमल वर्मा, डॉ अंशु झा, डॉ रौशन कुंवर, डॉ हिमांशु कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के समापन की घोषणा महाविद्यालय शिक्षक संघ सचिव डॉ संजीव कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया एवं जन गण मन गायन डॉ बिजली कुमारी ने किया. महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों की भी उपस्थिति शुरू से अंत तक बनी रही. मुख्य रूप से केडी राम, रूपम सिन्हा, आशुतोष कुमार सिंह, गणपति झा, अतुल कुमार, सौरव कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, चंदन कुमार ने पूरा सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >