करेंट लगने से नाबालिग लड़की की मौत, परिवार में मातम

थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बिजली का करंट लगने से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत हो गयी.

घर में पोछा लगाने के दौरान करेंट की चपेट में आयी 14 वर्षीय मनीषा

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बिजली का करंट लगने से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया है. मृतका की पहचान रसलपुर निवासी नंदन कुमार साह की 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मनीषा घर में पोंछा लगा रही थी, इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गयी. करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी. आनन-फानन में परिजन उसे डाक्टर के पास ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बनमा ईटहरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है. मनीषा की असामयिक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. मृतका पांच -भाई बहनों में सबसे बडी थी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >