डिग्री कॉलेज की राह हुई आसान, भूमि प्रस्ताव भेजे जाने पर सात दिन बाद खत्म हुआ धरना

सहरसा के सत्तरकटैया में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है. भूमि संबंधी प्रस्ताव भेजे जाने के बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है. प्रशासन से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है.

सत्तरकटैया (सहरसा): महंथ सरयुग दास-2 उच्च विद्यालय, मेनहा में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. अंचलाधिकारी शिखा सिंह ने कॉलेज निर्माण के लिए भूमि संबंधी प्रस्ताव अपर समाहर्ता को भेज दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को दी. इसके बाद सर्वसम्मति से सातवें दिन धरना समाप्त कर दिया गया.

आंदोलनकारियों ने जताई खुशी

धरना का नेतृत्व कर रहे सरोज यादव ने कहा कि भूमि प्रस्ताव भेजे जाने से डिग्री कॉलेज भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने इसे जनता की पहली जीत बताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के लंबे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया है.

डीएम से आगे की प्रक्रिया तेज करने की मांग

आंदोलनकारियों ने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया कि भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर प्रस्ताव सरकार को भेजा जाए, ताकि कॉलेज भवन निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो सके.

प्रशासन के प्रति जताया आभार

धरना समाप्त होने के बाद आंदोलनकारियों ने इस पहल के लिए प्रखंड और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर पूर्व मुखिया संजीव कुमार, डॉ. मदन यादव, रोहित चौधरी, बिपिन यादव, संजय साह, पारस दीवाना, डब्लू कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लालबहादुर कुमार

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. प्रिंट मिडिया में वर्ष 2012 से लगातार कार्यरत हैं. वर्तमान में मैं सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड में समाचार संकलन के कार्य में जुटे हैं.उनकी रूचि शिक्षा एवं समाज सेवा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >