केवाईपी केंद्रों के साथ गुणवत्ता सुधार को लेकर हुई बैठक

केवाईपी केंद्रों के साथ गुणवत्ता सुधार को लेकर हुई बैठक

सहरसा.अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा केवाईपी केंद्रों के साथ गुणवत्ता सुधार को लेकर मंगलवार को बैठक की गयी. बैठक का आयोजन सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भरतजी राम ने किया. बैठक में सभी केंद्र संचालकों को गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया. साथ ही केंद्र में कार्यरत सभी एलएफ के लिए बेहतर प्रशिक्षण के लिए एक एलएफ ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराने का सुझाव दिया. बैठक में केंद्र संचालक, जिला कौशल विशेषज्ञ वीर प्रताप सिंह एवं जिला कौशल प्रबंधक दीपक कुमार सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >