SAHARSA सहरसा पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला, 17 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण
जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सहरसा पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है.
सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट :
जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सहरसा पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को उनके पूर्व पदस्थापन से हटाकर नये थाना एवं इकाई में पदस्थापित किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक से लेकर अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें कई थाना अध्यक्षों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को शाखा और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गयी है.
बदले गये पदाधिकारी
पुनि सुबोध कुमार को सदर थानाध्यक्ष से सौरबाजार थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया. पुनि अजय कुमार को प्रभारी अभियोजन कोषांग एवं स्पीडी ट्रायल शाखा से हटाकर सदर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया. पुनि संजय कुमार सत्यार्थी को सोनवर्षाराज थाना से बिहरा थाना भेजा गया. पुनि प्रभाकर भारती को सौरबाजार थानाध्यक्ष से महिषी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया. नि जयशंकर कुमार को महिषी थानाध्यक्ष से सिमरी बख्तियारपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुनि नागमणि कुमार को एससी/एसटी थाना से सोनवर्षाराज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया. पुनि शशि कुमार राणा को बिहरा थाना से अंचल निरीक्षक सदर अंचल में पदस्थापित किया गया. पुनि हरिश्चंद्र ठाकुर को बनगांव थाना के थानाध्यक्ष के पद से हटाकर प्रभारी नफीज शाखा, एएलटीएफ एवं एएनटीएफ में अतिरिक्त प्रभार दिया गया. वहीं पुअनि अखिलेश कुमार नवहट्टा थानाध्यक्ष को बैजनाथपुर थानाध्यक्ष, पुअनि दुर्गेश कुमार पतरघट थाना के अपर थानाध्यक्ष को एससी/एसटी थानाध्यक्ष, पुअनि आशुतोष कुमार त्रिपाठी सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष को बनगांव थानाध्यक्ष, पुअनि राहुल कुमार कनरिया थानाध्यक्ष को नवहट्टा थानाध्यक्ष, पुअनि सुप्रीति वर्मा को सदर थाना के कअनि से सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष, पुअनि अमित रंजन बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को सदर थाना में कअनि के पद पर, पुअनि विकास कुमार सिंह सिमरी बख्तियारपुर थाना के कअनि के पद से कनरिया थानाध्यक्ष, पुनि मो सुआउद्दीन अंचल निरीक्षक, सिमरी बख्तियारपुर को प्रभारी अभियोजन कोषांग, अतिरिक्त प्रभार स्पीडी ट्रायल एवं पुनि निवास कुमार सदर अंचल से सिमरी बख्तियारपुर अंचल के अंचल निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में और अधिक मजबूती मिलेगी. साथ ही नए पदस्थापित पदाधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. वहीं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके.