पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान तेज, लोगों से सहयोग की अपील

पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान तेज, लोगों से सहयोग की अपील

विभिन्न गांवों का भ्रमण कर प्राचीन पांडुलिपियों की खोज व दस्तावेजीकरण का हो रहा कार्य सहरसा . भारत ज्ञान मिशन के तहत जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को गति प्रदान की जा रही है. जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार विभिन्न गांवों का भ्रमण कर प्राचीन पांडुलिपियों की खोज एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में बनगांव स्थित बाबाजी कुटी में लक्ष्मीनाथ गोसाईं द्वारा लिखित महत्वपूर्ण पांडुलिपि प्राप्त हुई है़, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है. वहीं महिषी क्षेत्र में आनंद दत्त झा, जवाहर ठाकुर व सुमन समाज के पास से भी पांडुलिपियां प्राप्त की गयी है एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा उनके आवास पर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण कार्य किया गया. जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गयी कि उनके आसपास या जानकारी में कहीं भी पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, तो वे निसंकोच इसकी सूचना दें. प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि पांडुलिपियों को किसी से लिया नहीं जायेगा. बल्कि केवल उनका डिजिटलाइजेशन कर सुरक्षित किया जायेगा एवं फिर से संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया जायेगा. प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ना केवल हमारी अमूल्य धरोहर सुरक्षित होगी. बल्कि डिजिटल माध्यम से यह पांडुलिपियां आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव जीवित एवं सुलभ रह सकेगी. जिला प्रशासन की टीम द्वारा लोगों को जागरूक करने एवं इस अभियान से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >