चाकू से हमले कर युवक को किया घायल, रेफर

राजनपुर बाजार में बीती रात स्थानीय ग्रामीण व शिक्षक सुशील कुमार व उसके पुत्र सुमित को बाजार से दवा खरीद घर वापसी के क्रम में पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने लूटपाट व मारपीट की.

महिषी. क्षेत्र के राजनपुर बाजार में बीती रात स्थानीय ग्रामीण व शिक्षक सुशील कुमार व उसके पुत्र सुमित को बाजार से दवा खरीद घर वापसी के क्रम में पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने लूटपाट व मारपीट की. सुशील ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पुत्र के साथ घर आ रहा था. उसी वक्त परमानंद सिंह के घर के समीप शिव शंकर चौधरी, गोविंद चौधरी अपने साथियों के साथ घेराबंदी कर गले से सोने की चेन छीन ली. विरोध करने पर मेरे पुत्र के पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हल्ला मचाने पर ग्रामीणों को आता देख सभी भाग खड़े हुए. लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. शिक्षक सुशील ने महिषी थाना में आवेदन दे विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >