निजी कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ व गोलीबारी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

निजी कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ व गोलीबारी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

गत वर्ष के 27 जुलाई को हुई थी घटना, नौ माह से फरार चल रहा था गोलू सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियापुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ व गोलीबारी के मामले में बख्तियापुर पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपित को घटना के नौ माह बीत जाने के बाद गिरफ्तार करने सफलता मिली है. केस के अनुसंधानकर्ता सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से घटना में शामिल मुख्य आरोपित थाना क्षेत्र कानू टोला निवासी गोलू यादव की तलाश थी. उन्होंने बताया कि गोलू की गिरफ्तारी के लिए बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सभी थाना पुलिस को उसपर नजर बनाए रखने को कहा गया था. जिसके बाद उसे पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कबीरा धाप बाजार से सूचना के आधार पर चिरैया पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित को गुरुवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया. यहां बताते चले कि गत वर्ष के 27 जुलाई को बख्तियापुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में रंगदारी मांगे जाने को लेकर कोचिंग संचालक चंदन कुमार ने गोलू सहित कई नामजद व अज्ञात बदमाशों पर कोचिंग में तोड़फोड़ व गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था. फोटो – सहरसा 23 – गिरफ्त में आरोपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >